फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One year jail for harrasing girl sexually

अश्लील हरकतें करने पर एक साल कठोर कारावास

Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
One year jail for harrasing girl sexually
सजा - फोटो : अमर उजाला

एसीजेएम हमीरपुर ने अश्लील हरकतें करने के दोषी को एक साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एसीजेएम गुरमीत कौर ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए एक और चार, 341, 452 और 323 के तहत सजा सुनाई है।

विज्ञापन


सहायक न्यायवादी कुलभूषण अवस्थी ने बताया कि 14 अगस्त 2015 को एक लड़की ने पुलिस चौकी भोटा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह क्लास लगाने कंप्यूटर संस्थान जा रही थी। इस दौरान उसी के गांव के चमेल सिंह ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो चमेल सिंह ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसकी शिकायत लड़की ने अपनी दादी और वार्ड सदस्य से की तो उसने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी में दर्ज करवाई और  मामला न्यायालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वीरवार को एसीजेएम गुरमीत कौर ने चमेल सिंह को दोषी करार देते हुए धारा 353ए एक के तहत एक साल कठोर कारावास, धारा 341 के तहत तीन माह की सजा, धारा 452 के तहत छह माह और धारा 323 के तहत तीन माह की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

मामले में सरकार ने कुल नौ गवाह पेश किए। मामले की छानबीन एएसआई देवराज और पैरवी सहायक जिला न्यायवादी कुलभूषण अवस्थी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed