{"_id":"56e56d254f1c1b44308b4568","slug":"mobile-worth-two-lakh-stolen-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली महोत्सव में ढोल की थाप पर नृत्य के रंग भरेंगी घोड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली महोत्सव में ढोल की थाप पर नृत्य के रंग भरेंगी घोड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली महोत्सव सुजानपुर में इस बार ढोल की थाप पर नृत्य करती घोड़ियां और मदमस्त हाथियों के झुंड, ऊंटों की सवारी शोभायात्रा में आकर्षण के रंग भरेगी। सर्व कल्याणकारी संस्था इस बार होली महोत्सव को और बेहतर बनाने के लिए इसकी तैयारी कर रही है। वहीं, संस्था के पूर्व सैनिक विंग के सदस्य कदमताल करते हुए शोभा यात्रा में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि सुजानपुर में होने वाली राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव को नायाब बनाने के लिए संस्था बेहतर प्रबंध करेगी। इसमें 21 मार्च को होली महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। शोभा यात्रा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
ढोल की ताल पर नृत्य करने वाली घोड़ियां पंजाब से आएंगी। राजस्थान से ऊंट भी शोभायात्रा में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शोभा यात्रा में रथ पर ही शिरकत करेंगे। इसके लिए सर्व कल्याणकारी संस्था ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव के आयोजन में सर्व कल्याणकारी संस्था जिला प्रशासन को अपना हरसंभव सहयोग देगी।
विज्ञापन
इस महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए भी सरकार के समक्ष मांग उठाई जाएगी ताकि सुजानपुर के होली महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिल सके।