फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   female policemen talk with college student

धरना दे रहे छात्रों के साथ उलझी महिला पुलिसकर्मी

Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में अध्यापक के साथ हुई मारपीट के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों से वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी उलझ पड़ी। कॉलेज परिसर में छात्र संगठनों का साझा मोर्चा पुलिस द्वारा छात्रों पर बनाए गए केस के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था।

विज्ञापन


उसी दौरान वहां पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी उनके साथ उलझ पड़ी। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। छात्रों का मानना है कि शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ऐसे ही छोड़ रही है। इस घटना का विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। भड़के हुए छात्रों ने कॉलेज प्राचार्या से इसकी शिकायत की और कॉलेज परिसर से पुलिस हटाने की मांग की।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश सह सचिव अश्वनी ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में तैनात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में आउटसाइडर अध्यापक के साथ मारपीट करके भाग गया। जबकि पुलिस वहां खड़ी होकर मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि कॉलेज में तैनात पुलिसकर्मी दिन भर मोबाइल लेकर फेसबुक पर मजे करते रहते हैं। जबकि उन्हें कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी सुरक्षा जब स्वयं ही करनी है तो उन्हें कॉलेज परिसर में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को कॉलेज के गेट में तैनात किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed