{"_id":"56e44c504f1c1bc2708b45a9","slug":"one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटी में 812 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरोटी में 812 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किहार थाना के अंतर्गत बरोटी में पुलिस ने एक व्यक्ति को 812 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। किहार थाना के मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह बरोटी में नाका लगा रखे थे। तभी वहां से होशियार सिंह पुत्र चेत राम निवासी गांव सिक्का गुजरा। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका तो होशियार सिंह घबरा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तलाशी करते हुए उसके कब्जे से लगभग 812 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि चरस को रखना व लाना ले जाना कानून अपराध है।
विज्ञापन