फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba ravi accident report complete

रावी में वायु सैनिकों के साथ हुए हादसे की जांच पूरी, जल्द होगा खुलासा

Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन

रावी के तेज बहाव की चपेट में आए वायुसेना के दो जवानों के साथ हुए हादसे की जांच पूरी हो गई है। अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा को इस हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा गया था और यह जांच 15 दिन में पूरी होनी थी। अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा ने इस जांच को दस दिन में ही पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट को अब जल्द ही उपायुक्त को सौंपा जाएगा और फिर रिपोर्ट के आधार पर हादसे के लिए जिम्मेदार कारणों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। वायुसेना की नजर भी इस रिपोर्ट पर लगातार बनी हुई है। इससे पूर्व वायुसेना के अधिकारी दोनों जवानों के संबंध में चंबा में हुई पुलिस कार्रवाई, मेडिकल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने साथ ले गए हैं। गौरतलब है कि पांच मार्च देर शाम रावी नदी के तट पर पहुंचे वायुसेना के पांच जवान अचानक जलस्तर बढ़ने से पानी की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन


इस हादसे में शक्ति राठौर निवासी जयपुर व नितेश निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश बह गए थे और अगले दिन सुबह उनके शव नदी से बरामद हुए थे। प्रशासन ने इस हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। इस जांच में पानी के स्तर, हादसा वाली जगह पर चेतावनी बोर्ड और हूटर की आवाज समेत अन्य कारणों की जांच की जानी थी। अब इस संबंध में रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसका खुलासा जल्द ही प्रशासन कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह का कहना है कि जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट को जल्द ही वे उपायुक्त को सौंप देंगे। रिपोर्ट के संबंध में कोई भी खुलासा उपायुक्त ही करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और सभी तथ्यों का बारीकी से अध्ययन किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed