{"_id":"56e184d44f1c1bf52f8b4568","slug":"doot-to-door-scheme-started-bilaspur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल महीने से पूरे शहर में घर घर से उठेगा कूड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल महीने से पूरे शहर में घर घर से उठेगा कूड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने की मांग को लेकर कार्यकारी अधिकारी से मिलने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद बिलासपुर द्वारा स्वच्छता के लिए बढ़ाया गया कदम कारगर साबित हो रहा है। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना का बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद नगर परिषद इसे पूरे शहर में शुरू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
सब कुछ ठीक चलता रहा तो अप्रैल महीने से पूरे शहर में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इससे बिलासपुर शहर को साफ सुथरा बनाने की योजना साकार होगी। शनिवार से वार्ड नंबर आठ में भी इस योजना का आगाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन वार्डों में शुरू हुई योजना को अन्य वार्डों में भी शुरू करने के लिए लोग मांग करने लगे हैं। वीरवार को वार्ड नंबर आठ के लोगों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर से मुलाकात कर मांग की कि उनके वार्ड में भी योजना शुरू की जाए।
विज्ञापन
शहर को संपूर्ण स्वच्छ एवं कूड़ेदान मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने कार्य आरंभ कर दिया है। इसके लिए जनता का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। नगर परिषद जहां लोगों को घर-घर से कूड़ा एकत्रित करवाने की सुविधा प्रदान कर रही है।
एक अप्रैल से वार्ड नंबर पांच में योजना शुरू करने का नगर परिषद पहले ही एलान कर चुकी है। वीरवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ से लीना, सुनील, सुनीता, निर्मला, कंचन, शिवम, परमजीत, अभिषेक आदि ने कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर से मुलाकात कर मांग की कि वार्ड नंबर आठ में भी यह योजना शुरू की जाए।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर आठ और नौ साथ-साथ है। कुछ कूड़ेदान ऐसे हैं जो वार्ड नंबर आठ और नौ के लोग सांझे तौर पर इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा, वार्ड नंबर आठ में भी योजना शुरू की जानी चाहिए।
जबकि वार्ड नंबर आठ की पार्षद विमला देवी, छह की माया देवी ने भी कार्यकारी अधिकारी से मिलकर उनके इलाके में लगे कूड़ेदान हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड से शुरू हुई डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन स्कीम बेहतर चल रही है। 100 फीसदी लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं। लिहाजा, अब कूड़ेदान हटा दिए जाने चाहिए।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आर ठाकुर ने बताया कि तीन वार्डों में योजना के अच्छे परिणाम आए हैं। दूसरे वार्ड से भी लोग योजना शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लिहाजा, शुक्रवार से आठ नंबर वार्ड में भी घर-घर कूड़ा एकत्रित करना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब ठीक चलता रहा तो अप्रैल से पूरे शहर में भी योजना शुरू की जा सकती है।
नगर परिषद की अध्यक्ष सोमा देवी ने कहा कि घर-घर कूड़ा एकत्रित करने की योजना सफल साबित हो रही है। इससे शहर कूड़ेदान मुक्त हो जाएगा। लोग भी इस योजना की सराहना कर रहे हैं।