फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teen boy murder by neighbour in Bilaspur of Chattisgarh

छत्तीसगढ़: लड़की से दोस्ती करवाने का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, हत्या कर मांगी 50 लाख की फिरौती

Mon, 07 Feb 2022 11:19 PM IST
रोमा रागिनी पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Feb 2022 11:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी ने 15 साल के लड़के को किडनैप कर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Teen boy murder by neighbour in Bilaspur of Chattisgarh
पड़ोसी ने नाबालिग की हत्या की - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी ने 15 साल के लड़के को किडनैप कर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने मृतक के मोबाइल से ही घरवालों को कॉल कर 50 लाख की फिरौती मांगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक दान दीपूपुरा निवासी नाबालिग को लड़की से दोस्ती करवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसके बाद दो आरोपी साहिल और रवि खंडे भी वहां आ गए। लड़के को तीनों नजदीकी के गांव रामतला के एक पोल्ट्री फार्म में ले गए। उन्होंने नाबालिग की लेदर की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसके बाद लाश को प्लास्टिक बैग में रख रानीगांव के नाले में फेंक आए। उसी रात मुख्य आरोपी ने मृतक लड़के के मोबाइल से उसके पिता को कॉल लगाया और 50 लाख की फिरौती मांगी। जिसके बाद परिजनों ने तारबहार पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में उपयोग में लाई गई बाइक को जब्त कर लिया है। 


पुलिस को आरोपियों ने बताया कि हाल ही में मृतक ने बताया था कि उसके ऑटोमोबाइल डीलर पिता ने एक बड़ी डील की है। डील से पिता ने बहुत पैसा कमाया है, जिसके बाद आरोपियों ने उसे किडनैप कर फिरौती मांगने की साजिश की। लड़के को किडनैप करने के बाद वो डर गए कि वह बाद में पिता को उनका नाम बता देगा। ऐसे में उन्होंने लड़के को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed