फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   five lekhs theft case in ghumarnvi

कंप्यूटर शोरूम से पांच लाख का कंप्यूटर का सामान चोरी

Sat, 12 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 12 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

घुमारवीं शहर के बीचों-बीच स्थित गांधी मार्केट के एक कंप्यूटर शोरूम में शुक्रवार रात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरी किए गए सामान की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


चोर शोरूम से लैपटॉप, एलईडी, मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने चोरों की धर-पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। लेकिन, अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को गांधी मार्केट स्थित डेल कंपनी के अधिकृत विक्रेता कंप्यूटर की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर शोरूम से 12 लैपटॉप, तीन एलइडी और बड़ी संख्या में पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम के संचालक नीरज राहियां ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शाम करीब छह बजे दुकान से चला गए थे। दुकान में कार्यरत एक कर्मचारी सिद्धांत ने करीब 7:30 बजे शोरूम को बंद किया और घर चला गया।

नीरज ने बताया कि सुबह 6:00 बजे शोरूम के समीप रहने वाले उसके एक नजदीकी रिश्तेदार ने फोन करके दुकान के खुले होने की बात बताई। वह वहां पहुंचे तो शोरूम से पांच लाख रुपये से अधिक का सामान गायब था।

इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों की धर-पकड़ को पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। नाकाबंदी बढ़ा दी गई है, जबकि सभी थानों और चौकियों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया हे। डीएसपी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। चोरों की तलाश जारी है।

व्यापारियों में दहशत का माहौल
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर के बीचोंबीच हुई चोरी की घटना से कारोबारियों में दहशत का माहौल है। चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यापार मंडल प्रधान हेमराज ने शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शहर के सीसीटीवी कैमरे खराब नहीं होते तो पुलिस को चोर पकड़ने में आसानी होती।


फुटेज में कैद हुई धुंधली तस्वीरें
घुमारवीं (बिलासपुर)। दुकान के मालिक ने बताया कि दुकान के साथ स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हुई है। लेकिन, वह धुंधली है। रात लगभग 11 बजे से 2:10 बजे के बीच दो लोग दुकान से सामान चुराते हुए दिख रहे हैं। इसमें एक वाहन का भी इस्तेमाल किया गया है। यदि शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे ठीक होते चोरों को पकड़ने में आसानी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed