{"_id":"56e307ca4f1c1b4f1d8b4568","slug":"driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में मृत मिला चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में मृत मिला चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट थाना के तहत कैंचीमोड़ के पास एक ढाबे के आगे खड़े ट्रक में चालक मृत मिला। चालक की पहचान रामसुख (62) निवासी मालियां तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू है।
डीएसपी नयना देवी हेडक्वार्टर बलदेव शर्मा ने बताया कि कैंचीमोड़ के पास एक ढाबे के आगे खड़े हुए ट्रक में चालक रामसुख (62) निवासी मालियां तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात को उक्त ट्रक ड्राइवर रामसुख क्लींकर खाली कर वापस बिलासपुर की ओर लौट रहा था। उक्त ट्रक चालक ने कैंचीमोड़ के पास एक ढाबे के आगे अपना ट्रक खड़ा कर रात को सो गया।
सुबह देखने पर उक्त चालक ट्रक में मृत मिला। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि उक्त चालक ने दूसरे ट्रक के चालक को अपने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी। पता चला है कि ट्रक ड्राइवर रामसुख ने कोई दर्द निवारक दवा भी खा ली थी, लेकिन सुबह देखा तो उक्त चालक की ट्रक में ही मौत हो गई। उधर, पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ स्वारघाट कर्म सिंह ने बताया कि मृतक रामसुख का बिलासपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।