फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dowry case against husband

दहेज उत्पीड़न पर केस

Wed, 09 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 09 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
dowry case against husband
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo

ससुराल के जुल्मों की सताई एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। न्याय के लिए उपायुक्त से गुहार लगाने वाली महिला की शिकायत पर भराड़ी थाना में पुलिस ने मंगलवार को दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को ही जिला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था, वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। महिला का आरोप है कि उसका पति, सास और एक ननद न केवल उसके साथ मारपीट करते हैं, बल्कि उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 489ए, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी सात साल पहले हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोप है कि उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जाती है और धमकी भी दी जाती है। कुछ दिन पूर्व महिला ने उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।

डीसी ने पुलिस को उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


एसएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्राथमिकता के आधार पर इसकी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed