{"_id":"62a06b5c8404b37b8a2e08e5","slug":"sonipat1654680412","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैन को चाकू दिखाकर 12 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शराब ठेके के सेल्समैन को चाकू दिखाकर 12 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके के सेल्समैन को चाकू दिखाकर 12 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
- रात को मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस ने मूलरूप से यूपी के जिला कानपुर के गांव पुरा पुखा निवासी सेल्समैन के बयान दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मदीना में शराब ठेके पर सेल्समैन को चाकू दिखाकर दो बदमाश 12 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सेल्समैन ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी के जिला कानपुर के गांव पुरा पुखा निवासी अजीत कुमार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मदीना में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। वह सोमवार को अपने गांव से ही ठेके पर आया था। रात को करीब नौ बजे दो युवक चेहरे पर कपड़ा (परना) बांधकर ठेके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही उसके पेट पर चाकू अड़ा दिया। उसके बाद बदमाशों ने उसके चेहरे पर चादर डाल दी। बाद में वह ठेके पर रखी गत्ते की पेटी उठाकर ले गए। पेटी में करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी थी। उसने राशि को गिनकर नहीं रखा था। बदमाशों के जाने के बाद उसने मामले से ठेकेदार व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन