फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अनियंत्रित कार नहर में गिरी, युवक की मौत, तीन गंभीर

अनियंत्रित कार नहर में गिरी, युवक की मौत, तीन गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार नहर में गिरी, युवक की मौत, तीन गंभीर
हादसे के बाद नहर से निकाली गई कार - फोटो : Amar Ujala
अनियंत्रित कार नहर में गिरी, युवक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
- शादी का निमंत्रण देने डबरपुर जा रहे थे कार सवार - डूबने से कार सवार पानीपत के गांव बुडशाम निवासी मोहित की गई जान - ग्रामीणों ने चारों को मशक्कत के बाद निकाला था बाहर, खानपुर ले जाते हुए मोहित ने तोड़ा दम संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर (सोनीपत)। पानीपत के गांव बुडशाम से शादी का निमंत्रण देने गांव डबरपुर जा रहे युवकों की कार गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आस-पास के ग्रामीणों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने चारों दोस्तों को कार से बाहर निकाला। जब उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था दूल्हे के एक दोस्त की मौत हो गई। हादसे में दूल्हा व उसके दोस्त भी घायल हो गए। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत के गांव बुडशाम निवासी नीरज की 10 जून को शादी है। वह मंगलवार रात को अपने दोस्त गांव के ही मोहित, प्रदीप व रोहित के साथ कार में सवार होकर अपने साथी को शादी का निमंत्रण देने डबरपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को नीरज स्वयं चला रहा था। जब वह गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच पहुंचे तो कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे चारों नहर में डूबने लगे। आसपास के लोगों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने तुरंत बचाव का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने चारों साथियों को नहर से बाहर निकाला। उन्होंने उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया। अन्य को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। गन्नौर थाना की खुबडू झाल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed