फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब ठेकेदार के कारिंदे पर पिस्तौल तान कर 1.10 लाख रुपये लूटे

शराब ठेकेदार के कारिंदे पर पिस्तौल तान कर 1.10 लाख रुपये लूटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के कारिंदे पर पिस्तौल तान कर 1.10 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
- कार में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गोहाना में गामड़ी-खानपुर रोड पर कार में सवार पांच बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कारिंदे से 1.10 लाख रुपये लूट लिए। कार सवार पांच बदमाशों में से दो ने ठेके के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
गोहाना की धर्मपुरा बस्ती के रहने वाले प्रताप सिंह ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह गामड़ी-खानपुर रोड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। वीरवार रात को वह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान बलेनो कार ठेके के बाहर आकर रूकी। उसमें से पांच युवक नीचे उतरे और ठेके के सामने खड़े हो गए। एक युवक ने उसके पास आकर अंग्रेजी शराब की बोतल मांगी। जब वह पीछे मुडक़र रैक से बोतल उठाकर देने लगा तो दो युवक गेट की कुंडी खोलकर अंदर आ गए। उन्होंने अंदर आते ही उस पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे काबू कर लिया। उसके बाद उन्होंने गल्ले स 1.10 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बाद में वह अपनी कार में बैठ कर गामड़ी गांव की तरफ भाग गए। उसने मामले से शराब ठेकेदार व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed