{"_id":"625587e53bb5395d036694b7","slug":"sonipat1649772517","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन की राख प्रवाहित करने रोहट नहर पर गए व्यापारी नेता संदिग्ध अवस्था में लापता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हवन की राख प्रवाहित करने रोहट नहर पर गए व्यापारी नेता संदिग्ध अवस्था में लापता
विज्ञापन
रोहट के पास नहर में तलाशी अभियान चलाते गोताखोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवन की राख प्रवाहित करने रोहट नहर पर गए व्यापारी नेता संदिग्ध अवस्था में लापता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हवन की राख प्रवाहित करने गए व्यापारी नेता अनिल गुप्ता सीटू संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए। हवन की राख प्रवाहित करने के बाद वह मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वह लापता हो गए। बाद में उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। उनके नहर में गिरने की भी आशंका जताई है। पुलिस ने चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव महमूदपुर माजरा निवासी रफीक उर्फ रवि ने पुलिस को बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत निवासी व्यापारी नेता अनिल गुप्ता सीटू (37) के पास चालक है। वह शनिवार शाम को अनिल गुप्ता को कार में बैठाकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर हवन की राख प्रवाहित करने गए थे। हवन की राख प्रवाहित करने के बाद दोनों कार में आकर बैठ गए। इसी बीच उनके एक मोबाइल पर कॉल आ गई। जिस पर वह बात करते हुए कार से उतर गए और रोहट से दिल्ली रोड पर चले गए। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटे तो उसने कार से उतरकर उन्हें देखा। वह कहीं दिखाई नहीं दिए। जिस पर उसने अपने मोबाइल पर उनके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। उसने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उकनी तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं लग सका। नहर में गिरने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। करीब एक माह पहले उनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लग गई थी।
विज्ञापन