फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5 क्विंटल 35 किलोग्राम गांजे समेत दो गिरफ्तार

5 क्विंटल 35 किलोग्राम गांजे समेत दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत: नेशनल हाईवे–44 पर केएमपी पुल के नीचे से एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने राई नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने पानीपत के दो नशा तस्करों को कैंटर में गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। राई थाना पुलिस ने एसटीएफ की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ और पुलिस नशा तस्करी कराने वाले बड़े माफिया की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ गुरुग्राम की टीम को सूचना मिल रही थी कि सोनीपत से होकर नशा का बड़ा कारोबार किया जा रहा है। तस्कर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लाकर नशा को हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी शुरू कर दी थी। एसटीएफ को सूचना मिली कि एक कैंटर में गांजा की तस्करी की जा रही है। कैंटर केजीपी से एनएच-1 होकर पानीपत की ओर लेकर जाया जाएगा। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने नाका लगाकर बताए गए वाहन की निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुछ समय बाद बंद बाड़ी का कैंटर वहां पर पहुंचा। पुलिस ने उसको रोक लिया। कैंटर में मौजूद दोनों युवकों में से चालक ने अपना नाम बाल किशन उर्फ बाला निवासी गांव चुलकाना थाना समालखा जिला पानीपत व परिचालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम रामफल निवासी गांव चुलकाना बताया। पीछे से देखने पर बंद बाड़ी की उक्त गाड़ी खाली नजर आ रही थी। उसमें चालक के केबिन के पीछे अलग से गुप्त केबिन बनाया हुआ था। गुप्त केबिन की तलाशी में देर रात गांजा से भरे 16 बोरी मिली। इनका वजन 5.35 क्विंटल निकला। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस और एसटीएफ पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed