{"_id":"623c307176bb660b2716124e","slug":"sonipat1648111729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचे युवक के परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। गोहाना रोड पर नंदी चौक पास स्थित एसएम हिंदू स्कूल के निकट दो हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
श्याम नगर के रहने वाले अमन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सोनू उर्फ शिव ढोल बजाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके पिता मुकेश की पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार रात को उसका भाई खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने गया था। उसके बाद वह भी रात को खाना खाकर बाहर गया तो उसने देखा कि एसएम हिंदू स्कूल के पास दो युवक उसके भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने देखा कि उसके भाई के साथ मूलरूप से गांव दुभेटा फिलहाल इंडियन कॉलोनी का अर्जुन और आर्य नगर का प्रदीप झगड़ा कर रहे थे। वह पहले भी उसके भाई के साथ झगड़ा कर चुके है। तब उन्होंने समझाकर मामला शांत कर दिया था। उस समय अर्जुन व प्रदीप ने उसके भाई को मारने की धमकी दी थी। बुधवार रात को झगड़े के दौरान जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि प्रदीप ने अचानक चाकू निकालकर उसके भाई पर वार दिया। बाद में अर्जुन ने भी उससे चाकू लेकर उसके भाई पर हमला किया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वह एम्बुलेंस में अपने भाई सोनू को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अमन के बयान पर अर्जुन व प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।