फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या

पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचे युवक के परिजन। - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। गोहाना रोड पर नंदी चौक पास स्थित एसएम हिंदू स्कूल के निकट दो हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
श्याम नगर के रहने वाले अमन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सोनू उर्फ शिव ढोल बजाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके पिता मुकेश की पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार रात को उसका भाई खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने गया था। उसके बाद वह भी रात को खाना खाकर बाहर गया तो उसने देखा कि एसएम हिंदू स्कूल के पास दो युवक उसके भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने देखा कि उसके भाई के साथ मूलरूप से गांव दुभेटा फिलहाल इंडियन कॉलोनी का अर्जुन और आर्य नगर का प्रदीप झगड़ा कर रहे थे। वह पहले भी उसके भाई के साथ झगड़ा कर चुके है। तब उन्होंने समझाकर मामला शांत कर दिया था। उस समय अर्जुन व प्रदीप ने उसके भाई को मारने की धमकी दी थी। बुधवार रात को झगड़े के दौरान जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि प्रदीप ने अचानक चाकू निकालकर उसके भाई पर वार दिया। बाद में अर्जुन ने भी उससे चाकू लेकर उसके भाई पर हमला किया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वह एम्बुलेंस में अपने भाई सोनू को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अमन के बयान पर अर्जुन व प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed