{"_id":"6235a4fa4911551a7b0f71a0","slug":"sonipat1647682810","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ मेडिकल स्टोर पर जा रही छह साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मां के साथ मेडिकल स्टोर पर जा रही छह साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली स्थित जाटी कलां मोड़ के पास कार की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कुंडली स्थित केएफसी के पास रहने वाली रीमा ने पुलिस को बताया कि उसके पास तीन बच्चे है। जिसमें बेटी तनुजा (6) व लवली और बेटा अभिषेक है। वह शुक्रवार देर शाम अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर जाटी कलां मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर पर गई थी। जब वह कुंडली थाना के पास जाटी कलां मोड़ पर पहुंची तो इसी दौरान उसके साथ पैदल चल रही उसकी बेटी तनुजा को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। वह अपनी बेटी को लेकर कुंडली थाना में चली गई। जिस पर पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी में उसे व उसकी बेटी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रीमा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन