फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक ने पिता संग मिलकर ताऊ की रॉड से हमला कर की हत्या

युवक ने पिता संग मिलकर ताऊ की रॉड से हमला कर की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कोट मोहल्ला में मामूली कहासुनी की रंजिश में देर रात युवक ने अपने पिता संग मिलकर ताऊ के सिर पर लोहे की रॉड (लोहे की पाइप) से हमला कर हत्या कर दी। युवक की ताऊ के बेटे संग कहासुनी व हाथापाई हुई थी। जिसमें देर रात पिता-पुत्र युवक पर हमला करने आए थे। युवक के अपना कमरा अंदर से बंद किया तो छत पर जाकर उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के बयान पर चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोट मोहल्ला के अमित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसके पिता राकेश घर पर ही सिलाई का काम करते थे। उसने बताया कि वह बुधवार शाम को घर के बाहर गया था तो उसकी चचेरे भाई रोहित संग मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। जिस पर वह अपने घर आ गया था। अमित ने बताया कि देर रात वह अपने नीचे अपने कमरे में था और उसका पिता राकेश ऊपर छत पर लेटे थे। उसी दौरान रोहित अपने पिता सत्यवान के साथ हाथ में रॉड लेकर उनके घर में आया। उन्होंने उसे धमकी दी कि हाथापाई का मजा चखाते हैं। जिस पर उसने बचाव में अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। जिस पर वह सीढिय़ों के रास्ते छत पर चले गए। तभी उसे अपने पिता की चीख सुनाई दी। वह ऊपर गया तो देखा कि रोहित उसके पिता राकेश के सिर पर रॉड से हमला कर रहा था। वह उसे देखकर उसकी तरफ भागा तो वह छत से दीवार फांदकर बाहर भाग आया। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। उसके दादा रामकुमार व अन्य परिजन मौके पर आए और उसके घायल पिता को सामान्य अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अमित के बयान पर उसके चाचा सत्यवान चचेरे भाई रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed