{"_id":"622db14fcfc5ff0563544f95","slug":"sonipat1647161679","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फल विक्रेता गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। चोरी निरोधक स्टाफ ने कामी रोड स्थित सब्जी मंडी से एक फल विक्रेता को गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव कुताना फिलहाल हनुमान नगर सोनीपत निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई राकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाने वाले शुभम के पास चोरी की बाइक है। जिस पर पुलिस टीम मंडी में पहुंची तो आरोपी ने रेहड़ी के पास बाइक को खड़ा कर रखा था। बाइक के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो फल विक्रेता कोई कागजात पेश नहीं कर सका। उसकी पहचान शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने चेसिस नंबर की जांच की तो पता लगा कि बाइक को गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसे लेकर 11 सितंबर, 2021 को कवि नगर थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन