फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चाकू की नोक पर 1 हजार रुपये लूटे, लोगों ने आरोपी को दबोचा

चाकू की नोक पर 1 हजार रुपये लूटे, लोगों ने आरोपी को दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति को चाकू की नोक पर लेकर एक आरोपी ने एक हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर जब आरोपी भागने लगा तो पीडि़त ने शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के कानपुर शहर निवासी विशाल गुप्ता ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह फिलहाल पारस धर्मशाला में रह रहा है। वह फैक्टरी में काम करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह धर्मशाला स्थित कमरे से मुरथल अड्डा स्थित अन्नपूर्णा ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो अचानक एक युवक आया और उसे चाकू दिखाकर काबू कर लिया। आरोपी चाकू दिखाकर उससे एक हजार रुपये की नकदी लूटकर भागने लगा। जिस पर उसने शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान भाटान मोहल्ला के विकास के रूप में हुई। विशाल गुप्ता ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशाल के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed