फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने जलाया रूस के राष्ट्रपति का पुतला

एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने जलाया रूस के राष्ट्रपति का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने जलाया रूस के राष्ट्रपति का पुतला
सोनीपत में रूस के राष्ट्रपति का पुतला जलाते एसयूसीआई कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर छोटूराम चौक पर एकत्रित होकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराने की मांग की।
विज्ञापन
कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले से बेकसूर जनता को मौत का घाट उतारा जा रहा है। केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करते हुए युद्ध रूकवाने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। यूके्रन में पढऩे गए 20 हजार से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों को वापस स्वदेश लाया जाए। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने रूस की ओर से यूक्रेन पर किए जा रहे हमले की निंदा की है। उनकी मांग है कि रूस की ओर से हमले को रोकना चाहिए। यूक्रेन में शांति व्यवस्था बनाए रखने को जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed