{"_id":"621a4236a8a9b97a6e1aa4df","slug":"sonipat1645888054","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की पीटकर व गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हत्या के मामले में परिजनों से जानकारी लेते थाना प्रभारी ऋषिकांत
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। गांव गढ़ मिरकपुर में जमीनी विवाद में किसान की पीटकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान का शव गढ़ मिरकपुर के पास खेत से बरमाद किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गांव गढ़ मिरकपुर की रहने वाली सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेंद्र का गांव के ही मिंटू पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर छह साल से कोर्ट में केस विचाराधीन है। उसने बताया कि शुक्रवार रात को मिंटू उसके पति को बहाने से घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद उसका पति वापस नहीं लौटा। शनिवार दोपहर को उसका शव खेत में पड़ा था। उनके पैरों पर बेरहमी से पिटाई किए जाने के निशान थे। साथ ही गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था। उन्होंने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सुनीता का आरोप है कि मिंटू पक्ष के लोगों ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।