{"_id":"62120af2edc1206bba62e7c4","slug":"sonipat1645349618","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिव्यांगों को सांसद ने दी स्पोर्ट्स व्हील चेयर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तीन दिव्यांगों को सांसद ने दी स्पोर्ट्स व्हील चेयर
दिव्यांग को व्हील चेयर देते एमपी रमेश कौशिक
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नागरिक अस्पताल परिसर में सांसद रमेश कौशिक ने तीन दिव्यांगों को स्पोर्ट्स व्हील चेयर वितरित की। सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं। दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, सरकार उनके साथ हैं। दिव्यांगजन हिम्मत बनाए रखे, उनमें भी आम आदमी जितनी क्षमता है।
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक रविवार को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स व्हील चेयर वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज का अंग हैं। सभी लोग दिव्यांगों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करें। दिव्यांगजन स्वयं को दिव्यांग समझकर हीन भावना का शिकार होने से बचे। दिव्यांग जन सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं को लाभ उठाएं। उन्होंने सांसद निधि कोष के अंतर्गत तीन स्पोर्ट्स व्हील चेयर वितरण किया। इस दौरान गांव पिपलीखेड़ा निवासी प्रवीन लांबा, गांव लहराड़ा निवासी बलराम व गांव दीपालपुर निवासी सतीश को स्पोर्ट्स व्हील चेयर भेंट की गई। इससे पहले कार्यक्रम के शुभारंभ पर सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने सांसद रमेश कौशिक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सांसद निधि कोष से मिले 60 हजार रुपये में स्पोर्ट्स व्हील चेयर को गुरुग्राम से खरीदा गया था। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, डॉ. संदीप लठवाल, अमित शर्मा, भूपेंद्र समेत अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।