{"_id":"620e04fb433a6865ba63f6cb","slug":"sonipat1645085947","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। रोहतक साइबर टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव चिटाना निवासी अनिल सोलंकी, पानीपत के गांव जोरासी निवासी आकाश उर्फ टाटर व मयूर विहार सोनीपत निवासी हितेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने उनसे फर्जी नाम से खुलवाए गए बैंक खातों के एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम और एटीएम से निकाली गई करीब 27 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
साइबर क्राइम थाना रोहतक के इंस्पेक्टर धनबीर सिंह ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ मुरथल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सुखदेव ढाबा के पास एटीएम से कुछ युवक रोज पैसे निकालते हैं। जिसमें हितेश उर्फ शुशु अपने अन्य 2-3 साथियों के साथ मिलकर अक्सर सुखदेव ढाबा और आसपास के ढाबों पर आते हैं। उसने शक जताया कि यह युवक कोई ठगी करते हैं। जिस पर पुलिस टीम नाका लगा दिया। बाद में युवक आए तो उनकी कार का पीछा कर आरोपियों को गढ़ी कलां पुल गन्नौर एरिया से काबू किया। कार ने तीन युवकों के पकड़ा। उनकी पहचान अनिल सोलंकी, आकाश उर्फ टाटर और हितेश उर्फ शुशु के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, 25 हजार रुपये व 13 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक के खाते खुलवाते हैं। इसके बाद बैंक अधिकारी बनकर बैंकों के अन्य खाताधारकों को फोन कर उनको झांसे में लेकर रुपये ऐंठ कर फर्जी खातों में डलवा कर निकाल लेते हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन