{"_id":"620cc2a9091c9b7f3c2fa5f8","slug":"sonipat1645003433","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक व कलाकार दीप सिद्धू की मौत के मामले में पुलिस दोहराया क्राइम सीन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पंजाबी गायक व कलाकार दीप सिद्धू की मौत के मामले में पुलिस दोहराया क्राइम सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सडक़ हादसे में हुई पंजाबी गायक व कलाकार दीप सिद्धू की मौत को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए क्राइम सीन दोहराया जाएगा। वहीं पुलिस ने गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पंजाबी गायक ने शराब पी थी या नहीं इसका पता विसरा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लग सकेगा।
विज्ञापन
पंजाबी गायक व कलाकार दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो गाड़ी केएमपी पर ट्राला से टकरा गई थी। जिसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई थी और उनकी मंगेतर रीना राय चोटिल हो गई थी। एसएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है। पुलिस मामले में हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दीप सिद्धू के ब्लड सैंपल लेने के साथ ही विसरा लिया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन