{"_id":"620b3e3cd0981009886ff4ee","slug":"sonipat1644903996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आहार विक्रेता से मांगी 15 लाख की चौथ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पशु आहार विक्रेता से मांगी 15 लाख की चौथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। खरखौदा शहर के एक पशु आहार विक्रेता से चौथ मांगने का मामला सामने आया है। पशु आहार विक्रेता की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से गढ़ी सांपला फिलहाल खरखौदा निवासी कल्याण सिंह का कहना है कि उसे फोन कर एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये की चौथ मांगी थी। चौथ के लिए उसके पास तीन बार फोन किया जा चुका है। फोन करने वाले का कहना है कि इससे पहले भी वह शहर के एक व्यापारी से पैसों की मांग कर उसे गोलियां मार चुके हैं। अगर उसने भी पैसे नहीं दिए तो उसे भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जाएगा विक्रेता का कहना है कि फोन करने वाले अब उससे पांच लाख की मांग कर रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए कल्याण सिंह ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन