{"_id":"620a193005ec15442240b228","slug":"sonipat1644828976","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फैक्टरी में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में चिनाई का काम करते हुए करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजमिस्त्री के साथ काम करने वाले उसके भाई के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के जिला बदायूं के गांव अगेही निवासी अजब सिंह ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका भाई रामबीर कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में राजिमस्त्री का काम करते हैं। कंपनी में काम करते हुए कंक्रीट मिक्सचर मशीन में करंट लगने से उसका भाई रामबीर बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। अजब सिंह ने आरोप लगाया कि कंक्रीट मशीन में लंबे समय से करंट आ रहा था। वह तथा उसका भाई रामबीर ठेकेदार को कई बार मशीन में लगे बिजली के कटे तारों के बारे में अवगत करा चुके थे। लेकिन ठेकेदार उन्हें उसी तरह काम करने का दबाव डालता था। ठेकेदार की लापरवाही के चलते ही उसके भाई की जान गई है। पुलिस ने अजब सिंह के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन