सोनीपत। गांव ककरोई के खेतों व बीपीएल परिवारों के प्लाटों से पानी निकासी न होने से ग्रामीणों ने सोमवार को लघु सचिवालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार मनोज अहलावत को ज्ञापन सौंपकर पानी निकासी कराने की मांग की। खेतों से पानी निकासी नहीं होने के कारण फसलें बर्बाद हो रही है। बीपीएल परिवारों के मकानों को नुकसान हो रहा है।
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्रामीणों की परेशानी हो रही है। पानी निकासी न होने की समस्या काफी समय से बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि जब उन्होंने वहां से पानी निकालने की कोशिश की तो गांव के एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया। उसके बाद से पानी खेतों में भरा हुआ है। पानी निकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण फसलें खराब हो रही है। जिससे कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। साथ ही बीपीएल परिवारों के मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन की ओर से जल्द पानी निकासी का प्रबंध करना चाहिए। इस दौरान फूल कुमार, परमजीत, चांदराम, बबलू, श्रीभगवान, राजेश, राकेश, पूर्णसिंह, नरेश, जगबीर, विकास, शमशेर, परमबीर, राजबीर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।