{"_id":"620a14224dc0167f062d4a39","slug":"sonipat1644827682","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोनीपत। शहर के पुरखास अड्डा के पास ई-रिक्शा चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप यूपी के बदायूं के गांव बसौमी निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि फिलहाल अपने पति कृष्णकांत, दो बच्चों व देवर विवेक और योगबीर के साथ रामनगर में किराए पर रहती है। उसका पति कृष्ण कांत ई-रिक्शा चलाता है। जब उसका पति रविवार देर रात तक घर नहीं तो उसके देवर उसकी तलाश में घर से बाहर गए थे। उन्हें उसका पति पुरखास चौक के पास ई-रिक्शा में पड़ा मिला। वह उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके देवर ने मामले से सोमवार को उसे अवगत कराया। जिस पर उसने अस्पताल में पति के शव की पहचान की। पुलिस ने सुमन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।