Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन, बड़ौली व जुआं में सीएम के जलाए पुतले
{"_id":"6204d157b72e682d4952f0a0","slug":"sonipat1644482903","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन, बड़ौली व जुआं में सीएम के जलाए पुतले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन, बड़ौली व जुआं में सीएम के जलाए पुतले
गांव जुआं में सीएम का पुतला दहन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए वीरवार को सर्कल स्तर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहनलाल के गांव बड़ौली के अलावा जुआं में सीएम का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
सीटू के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, यूनियन की नेता गीता नागर, ऊषा, सुमन ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 8 दिसंबर से लगातार हड़ताल पर है। सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। उनकी सरकार से मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे वापस लिए जाए। काम से हटाई गई कार्यकर्ताओं को वापस लिया जाए। पीएम घोषणा के अनुसार कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय लागू किया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। पोषण ट्रैकर बंद किया जाए व कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नत पर टेस्ट की शर्त हटाई जाए। मांगों के पूरा नहीं किए जाने पर 14 फरवरी को करनाल में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।