फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव औरंगाबाद के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के चंद्रहटी फिलहाल जाखौली निवासी सुरेश कुमार साहनी ने बताया कि वह गांव औरंगाबाद गया था। रात को उसका चचेरा भाई रत्नेश जाखौली से बाइक लेकर उसे लेने औरंगाबाद आ रहा था। उसके चचेरे भाई के साथ उसका दोस्त विशाल भी था। जब वह गांव औरंगाबाद में पहुंचा तो इसी दौरान एक कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई रत्नेश व विशाल घायल हो गया। उन्हें सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने सुरेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed