फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नियम 134ए : शहर में जुलूस निकाल उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नियम 134ए : शहर में जुलूस निकाल उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
नियम 134ए : शहर में जुलूस निकाल उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सोनीपत में जुलूस निकालते अभिभावक और संघ के सदस्य - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिले दिलवाने की मांग को लेकर अभिभावकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। यहां से छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए और मांगों संबंधी ज्ञापन उपायुक्त ललित सिवाच को सौंपा।
विज्ञापन
छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने बताया कि 5 दिसंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया गया था। उसके बाद से अभिभावक अलॉट हुए स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाया है। कुछ समय बाद वार्षिक परिक्षाएं होनी है, लेकिन इन बच्चों को अभी तक यह भी नहीं कि उनके दाखिले होंगे भी या नहीं। शिक्षा विभाग की नीति और निजी स्कूलों की मनमानी के बीच बच्चों का साल खराब होता नजर आ रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को जल्द दाखिला दिलवाया जाए और दाखिलों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए। ताकि अभिभावकों की शंकाओं का समाधान हो सके। प्रवेश कुमारी ने कहा कि पहले ड्रा में शामिल बच्चों को तो दाखिला मिला नहीं, ऐसे में दूसरा ड्रा निकालने का औचित्य ही क्या था। उन्होंने कहा कि जब तक पात्र विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल जाता, तब तक वे चूप नहीं बैठेंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed