{"_id":"61ff7ebc435e1f390952d63a","slug":"sonipat1644134076","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी के नाम पर युवक को लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 71 हजार 905 रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बैंक में नौकरी के नाम पर युवक को लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 71 हजार 905 रुपये
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना शहर के एक युवक को बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे में लेकर खाते से 71 हजार 905 रुपये निकाल लिए गए। युवक को इसकी जानकारी जब लगी, तब एक लिंक के माध्यम से 30 रुपये भेजने के बाद ई-मेल आई। उसने बैंक में जानकारी ली तो 71 हजार 905 रुपये निकलने का पता लगा। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पटेल बस्ती निवासी राजेश बंसल ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी को उसके पास नौकरी लगवाने के लिए एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले ने बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद उसे 30 रुपये देने के लिए एक लिंक प्रदान किया गया। राजेश के अनुसार जैसे ही उसने लिंक पर 30 रुपये भेजे, उसी समय उसके पास एक ई-मेल आई। उसने लिखा था कि उसके खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया गया है। इसके बाद उसने बैंक में फोन करके पता लगाया तो जानकारी मिली कि उसके क्रेडिट कार्ड से 71 हजार 905 रुपये निकाले गए हैं। इसको लेकर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन