फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डयूटी से आते समय बाइक रोककर अलाव ताप रहे रेलवे के रेलवे के केबिन मास्टर पर हमला

डयूटी से आते समय बाइक रोककर अलाव ताप रहे रेलवे के रेलवे के केबिन मास्टर पर हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ड्यूटी से आते समय बाइक रोककर अलाव सेकना रेलवे के कैबिन मास्टर को महंगा पड़ गया। अलाव के पास बैठे तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उनमें से एक ने उसे लोहे की पाइप सिर में मारी और दो ने जलती लकड़ियों से पीटा। इससे उसे काफी चोटें आई और हाथ व कान झुलस गए। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव रिवाड़ा निवासी आदित्य ने बताया वह 1 फरवरी की रात को ड्यूटी देकर घर आने के लिए रोहतक आया था। इसके बाद वहां से अपनी बाइक लेकर घर आ रहा था। जब सुबह वह करीब 10 बजे गांव में रिठाल वाले अड्डे पर दादी सती मंदिर के पास पहुंचा तो शराब के ठेके के पास तीन व्यक्ति आग जलाए हुए थे। ठंड के चलते वह भी अपनी बाइक रोककर अलाव तापने लगा। उसी दौरान वहां ढिलू नाम लड़का आया। आरोप है कि उसने शराब पी रखी थी। उसने उससे उसकी जानकारी ली। इस पर उसने उसे वहां से भाग जाने को कहा। उसी समय उनके पास खड़े गांव के ही मोनू उर्फ वीरेंद्र व रविंद्र कहने लगे की यह तो साहिल का भाई है। इसके बाद वह वहां से चलने लगा तो तीनों ने जबरदस्ती रास्ता रोक लिया और कहां कि उसे आज सबक सिखाते हैं। इतना कहते ही ढिलू पास से लोहे की पाइप उठा लाया और उसके सिर में मारी। इसके साथ ही मोनू उर्फ वीरेंद्र व रविंद्र जलती आग में से लकड़ी उठा लाए और उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके कान व हाथ झुलस गए। इस पर वह चिल्लाने लगा तो तीनों उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। उनके जाने के बाद उसने अपने परिवार वालों को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर उसे अपने साथ घर ले आए। अगले दिन परिवार वाले उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed