{"_id":"61fa44a8e2580c1c4e56af6e","slug":"sonipat1643791528","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया रोष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया रोष
सोनीपत में मानव श्रृंखला बनाती आगनबाड़ी वर्कर
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 8 दिसंबर से हड़ताल पर है। सरकार की ओर से उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को लघु सचिवालय के सामने गोहाना रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनियन की नेता सरोज, ओमवती, अनीता दहिया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराए के मुकदमें वापस लिए जाए। काम से हटाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वापस लिया जाए। पीएम के घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय लागू किया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। पोषण ट्रैकर बंद किया जाए व कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नत पर टेस्ट की शर्त हटाई जाए। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।