फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ठेके पर खुली बोतल देने के विवाद में चालक को चाकू मारा, घायल

ठेके पर खुली बोतल देने के विवाद में चालक को चाकू मारा, घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गुहणा के पास स्थित ठेके पर शराब लेने के दौरान खुली बोतल देने पर हुए विवाद में ईंट भट्ठे के पोकलेन मशीन चालक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। उसे चाकू व डंडे मारकर घायल कर दिया गया। युवक ने पोकलेन मालिक को अवगत कराया। जिस पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। मोहाना थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव राजलू गढ़ी के रहने वाले यासीन ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह गुहणा स्थित गणेश  भट्ठे पर पोकलेन मशीन चलाता है। वह गांव भैंसवाल कलां के अमित की पोकलेन मशीन पर चालक है। यासीन ने बताया कि वह रविवार रात साढ़े आठ बजे गांव गुहणा स्थित दीप  भट्ठे के पास  ठेके पर शराब लेने आया था। वहां पर दो युवक मौजूद थे। यासीन का आरोप है कि युवकों ने उसे खुली हुई शराब की बोतल दे दी। जिस पर उसने एतराज जताया तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके कान के पास चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। साथ ही सीने पर डंडे से वार कर दिया गया। उसने पोकलेन मालिक अमित को मामले से अवगत कराया। जिस पर उसने उसे गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने यासीन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed