फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सोनीपत नगर सुधार मंच के सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा व चौक की सफाई

सोनीपत नगर सुधार मंच के सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा व चौक की सफाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत नगर सुधार मंच के सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा व चौक की सफाई
सोनीपत में गांधी चौक पर नमन करने पहुंचे सोनीपत नगर सुधार मंच के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। सोनीपत नगर सुधार मंच की तरफ से रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा व चौक पर सफाई की गई। साथ ही उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके हुए मंच के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
चेयरमैन संजय सिंगला, अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह मनोचा व उपाध्यक्ष रविंद्र सरोहा ने संयुक्त रूप से कहा कि सोनीपत नगर सुधार मंच ने शहर के सुंदरीकरण के लिए चौक व चौराहों को साफ रखने का बीड़ा उठाया है। इस अभियान में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि यह सफाई अभियान एक जन आंदोलन बन जाए। शहर स्वच्छता की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करें। जिला प्रशासन को भी सामाजिक संगठनों का सहयोग करना चाहिए। इस दौरान एडवोकेट अरविंद मित्तल, प्रवीण वर्मा, मनीष बंसल, दिनेश कुच्छल, संरक्षक अशोक खत्री, मास्टर दिलबाग, पहलवान हवासिंह आंतिल, सतीश माथुर, सुनील कुमार, अजीत कुमार, प्रवेश, संदीप व करतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed