{"_id":"61f66b13d0981009886fea57","slug":"sonipat1643539219","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर के रवाना हुए किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने रोककर सोनीपत पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जंतर-मंतर के रवाना हुए किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने रोककर सोनीपत पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकती दिल्ली पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत : एमएसपी पर सीधे कानून बनाने व मृत किसानों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर कुंडली में आंदोलनरत किसानों के एक जत्थे ने रविवार को जुलूस के रूप में दिल्ली के जंतर मंतर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर के पास ही किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और वापस जाने को कहा। जब किसान जंतर मंतर की ओर जाने पर अड़ गए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया। कुंडली थाना पुलिस किसानों को थाने ले गई और वहां से रिहा कर दिया। सरकार से समझौते पर संयुक्त किसान मोर्चा से अलग राय रखने वाले करीब 50 किसानों के एक जत्थे ने आंदोलन स्थगित होने के बाद से ही वापसी की बजाय कुंडली बॉर्डर के पास धरना शुरू कर दिया था। इनमें से 26 किसानों ने खुद को जंजीरों में बांध रखा है।
प्रदर्शनकारी सतनाम, नरेश, राजेन्द्र का कहना है कि किसान मोर्चा ने सरकार से मिलीभगत कर मांगें पूरी हुए बिना ही आंदोलन स्थगित कर किसानों के साथ धोखा किया है। वे यहां पर तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक कि सरकार एमएसपी गारन्टी कानून नहीं बनाती। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोककर हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोककर हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस