Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
मनरेगा मजूदरों की मजदूरी से अवैध वसूली का अधिकारी पर आरोप, एडीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
{"_id":"61f502cf4cda1218b528684a","slug":"sonipat1643446991","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजूदरों की मजदूरी से अवैध वसूली का अधिकारी पर आरोप, एडीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मनरेगा मजूदरों की मजदूरी से अवैध वसूली का अधिकारी पर आरोप, एडीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सोनीपत में मनरेगा मजदूरी में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन करते मजदूर
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। मनरेगा मजूदरों ने गन्नौर कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी पर उनकी मजदूरी से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। काम के बदले पूरे पैसे तक नहीं दिलवाएं जाते। इस समस्या से परेशान होकर गांव त्योड़ी के रहने वाले मजदूरों ने शनिवार को एडीसी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने काम की मजदूरी दिलवाने और पूरा काम दिलवाने की मांग करते हुए एडीसी शांतनु शर्मा को मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
त्योड़ी गांव से सैकड़ों मनरेगा मजदूर शनिवार को अपनी समस्याओं को लेकर एडीसी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एडीसी को बताया कि गन्नौर कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी द्वारा किए गए काम के दामों में से अवैध वसूली करता है और कभी भी काम बंद कर देता है तथा किए हुए काम के पूरे पैसे नहीं दिए जाते। जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक न्याय मोर्चा के राज्य अध्यक्ष नरेश कश्यप चिटाना, सीटू के पूर्व राज्य अध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, जिला प्रधान आनंद शर्मा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।