फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइक सवार तीन युवकों ने पहले पेट्रोल पंप संचालक को गिराया फिर 1 लाख 2 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

बाइक सवार तीन युवकों ने पहले पेट्रोल पंप संचालक को गिराया फिर 1 लाख 2 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर-गोहाना रोड़ पर शेखपुरा के पास बाइक सवार तीन युवक एक पेट्रोल पंप संचालक की बाइक को टक्कर मार उससे 1 लाख 2 हजार रुपये कैश व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप संचालक ने लूट की शिकायत थाना गन्नौर में दी। गांव शेखपुरा निवासी मानवेंद्र ने बताया कि उसका गन्नौर-गोहाना रोड़ पर स्टेडियम के पास मानवेंद्र ऑयल कंपनी के नाम से पेट्रोल पंप है। 28 जनवरी की रात वह अपनी बाइक पर पेट्रोल पंप से सेल का कैश एक लाख दो हजार रुपये लेकर अपने गांव शेखपुरा जा रहा था। जब वह स्टेडियम के साथ लगते रास्ते से गांव की तरफ कुछ दूरी पर पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और अपनी बाइक को उसकी बाइक के बराबर में लगा कर उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। इस बीच बाइक सवार तीनों युवक उसके एक लाख दो हजार रुपये व मोबाइल छीन कर ले गए। शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना गन्नौर प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार का कहना है कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दो सीआईए व दो गन्नौर थाना की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जल्द ही लुटेरों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed