फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेत्रहीन युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप काबू

नेत्रहीन युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में नेत्रहीन युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत निवासी राकेश कुमार है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि वह बिहार के रहने वाले हैं। उसके पिता एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। उसकी मां घरों में साफ-सफाई करती है और दोनों छोटे भाई मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह सेक्टर-27 थाना में किराए पर रहते थे। करीब डेढ़ दशक पहले उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। परिजनों के जाने के बाद वह बहन के साथ रहती थी। दो साल पहले उसकी छोटी बहन की शादी हो गई थी, तब से वह दिन में घर पर अकेली रहती थी। एक दिन मकान मालिक का बेटा राकेश उसके पास आया था और शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया था। उसके बाद से आरोपी अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। वह उससे तलाक लेकर शादी का झांसा देता था। अक्तूबर, 2021 में उसकी पत्नी वापस आई तो आरोपी का व्यावहार बदल गया था। उसने आरोपी से शादी करने को कहा था तो वह पूरे परिवार को मारने की धमकी देने लगा था। उसने परिजनों को अवगत कराया था। जिसके बाद परिवार के साथ दूसरी जगह रहने लगे थे। उसने 25 जनवरी को मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी थी। जिस पर सेक्टर-27 थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed