फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइक सवार दूधिया को कार ने मारी टक्कर, मौत

बाइक सवार दूधिया को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुराड़ के पास संपर्क मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव लड़सौली निवासी लक्ष्मण ने मुरथल थाना पुलिस के बताया कि वह बुधवार रात को अपने चचेरे भाई विक्की के साथ कुराड़ की तरफ गया था। उनकी बाइक में पेंचर हो गया। जब वह उसे ठीक करा रहे थे तो उसका भाई जोगिंद्र (36) मुरथल की तरफ से अपनी बाइक पर आता दिखाई दिया। उसका भाई दूधिया का काम करता है। रात करीब 10 बजे जब उसका भाई कुराड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक कार चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई उछलकर कार के बोनट पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक का कुछ हिस्सा कार में फंस गया। जिस पर उसने चचेरे भाई की मदद से अपने भाई को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने देखा तो चालक कार को मौके पर छोडक़र भाग चुका था। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ पुलिस ने लक्ष्मण के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
----------- हादसे में दोनों हाथ गवां चुका है छोटा भाई हादसे का शिकार हुए जोगिंद्र का छोटा भाई लक्ष्मण पहले ही हादसे में अपने दोनों हाथ गवां चुका है। लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले हुए हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी के पास से कट गए थे। अब उसके बड़े भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed