फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब के लिए पैसे न देने पर प्लंबर की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी काबू

शराब के लिए पैसे न देने पर प्लंबर की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे न देने पर प्लंबर की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गांव बैंयापुर में ठेके पास युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बैंयापुर का रहने वाला सम्राट है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
गांव बैंयापुर के रहने वाले धर्मबीर सिंह ने सोमवार को सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा भोला (29) प्लंबर का काम करता था। वह रविवार देर शाम सात बजे के बाद बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद रातभर वह घर नहीं लौटा था। वह अपना मोबाइल फोन भी घर छोडक़र गया था। सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि उसके बेटे का शव गांव के बाहर शराब ठेके पास पास पड़ा है। वह मौके पर गए तो उसका बेटा बाइक के पास पड़ा था। उसके सिर व कान के पास चोट के निशान मिले थे। उसने हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस गांव बैँयापुर के तुषार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया था कि शराब के पैसे नहीं देने पर उसने अपने साथी संग मिलकर भोला की शराब की बोतल मारकर हत्या की थी। अब पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed