{"_id":"61efc10c290c826eca78099a","slug":"sonipat1643102476","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार छोटी 2.70 लाख रुपये व आभूषण लेकर फरार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार छोटी 2.70 लाख रुपये व आभूषण लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली में युवती अपने दो साथियों संग मिलकर अपने ही घर से नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गई। युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने नकदी व आभूषण बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे थे। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कुंडली की गली नंबर चार के रहने वाले बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए 2.70 लाख रुपये व आभूषण रखे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बेटी आरती अपने परिचित रहीश और दानिश की मदद से उनके घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। वह उनके घर से 2.70 लाख रुपये के साथ ही सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी, पाजेब, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बलबीर के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन