फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चाचा-भतीजों के घर के ताले तोडक़र आठ लाख के आभूषण किए चोरी

चाचा-भतीजों के घर के ताले तोडक़र आठ लाख के आभूषण किए चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
चाचा-भतीजों के घर के ताले तोडक़र आठ लाख के आभूषण किए चोरी
सरस्वती विहार में घर के अंदर खुली पड़ी अलमारी - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। सरस्वती विहार गली नंबर छह में रहने वाले व्यक्ति व भतीजों के बंद घरों के ताले तोडक़र चोर आठ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडि़त परिवार के सदस्य मां की मौत के बाद झारखंड स्थित पैतृक घर गए थे। पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई ने व्यक्ति के साले को चोरी की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से झारखंड फिलहाल सेक्टर-23 निवासी राजाराम ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका जीजा मूलरूप से झारखंड निवासी लीलाधर अपने परिवार के साथ शहर के सरस्वती विहार की गली नंबर छह में रहता है। उनके पास ही दूसरे मकान में उनके भतीजे उत्तम और गौतम भी रहते हैं। लीलाधर के भाई नारद चंद्र का पहले ही देहांत हो चुका है। राजाराम ने बताया कि 12 जनवरी को जीजा लीलाधर की मां का निधन हो गया। वह झारखंड में ही रह रही थी। जिस पर लीलाधर व उनके भतीजे पैतृक गांव चले गए। लीलाधर के मौसेरे भाई रमन भी उनके पड़ोस में रहते हैं। जब वह 19 जनवरी को लीलाधर के घर की तरफ गए तो दोनों घरों के ताले टूटे मिले। जिस पर उन्होंने उसे मामले से अवगत कराया। उसने घर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। अलमारियों के ताले टूटे थे। दोनों के घरों में रखी अलमारी से चार-चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी थे। जिसमें गले के हार, कानों की बालियां, अंगूठी व अन्य आभूषण शामिल है। उसने अपने जीजा को अवगत कराने के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed