Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
संतों की गिरफ्तारी के विरोध में किया अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन, सांसद को सौंपा ज्ञापन
{"_id":"61eaadbec05a8666295330a0","slug":"sonipat1642769854","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की गिरफ्तारी के विरोध में किया अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन, सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संतों की गिरफ्तारी के विरोध में किया अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन, सांसद को सौंपा ज्ञापन
सोनीपत में सांसद को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। संतों की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने शुक्रवार को शहर के अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के लोग जुलूस निकालते हुए शहर के सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम सांसद रमेश कौशिक को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि देश में हिंदू धर्म के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। राजनीतिक दलों द्वारा भी बार-बार हिंदुओं का मनोबल गिराने का काम किया जा रहा है। हाल ही में कालीचरण महाराज, यति नरसिम्हानंद महाराज, जितेंद्र नारायण त्यागी व ऋषि कुमार स्वामी महाराज को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। जिससे हिंदू समाज में पुलिस के रवैये से आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पालघर के संतों को आज तक न्याय नहीं मिला, जबकि मुकदमे दर्ज करके संतों को प्रताडि़त किया जा रहा है। लोगों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर संतों की रिहाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सख्त कानून बनाने की भी मांग की। इस दौरान मनीष राई, मोहन कौशिक, सतीश जांगड़ा, कुलदीप सरोहा, तेजभान, जितेंद्र, सुनील, राम पाहुजा, जसबीर, नरेंद्र, संदीप, शीतल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।