{"_id":"61e7dc072869a026247e3f8d","slug":"sonipat1642585095","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी व एसपी ने किया शहर का दौरा, जाम से मुक्ति के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डीसी व एसपी ने किया शहर का दौरा, जाम से मुक्ति के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम
शहर को जाम से निजात दिलाने को निरीक्षण करते डीसी और एसपी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए उपायुक्त ललित सिवाच और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले गोहाना रोड फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत के कार्य का जायजा लिया, उसके बाद बस अड्डे पर पहुंचे। यहां डायवर्ट कि गए रूटों की व्यवस्था देखी। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कड़ी में सर्वप्रथम अतिक्रमण रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा, वहीं अतिक्रण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। 10 दिन का काम महज 4 दिन में पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि गोहाना रोड फ्लाईओवर पर वीरवार रात तक मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लोगों से भी सहयोग की अपील है। इस दौरान एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी आ सकती है। दो दिन में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।