फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार सवार ने घर के बाहर किया हवाई फायर

कार सवार ने घर के बाहर किया हवाई फायर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव असावरपुर के रहने वाले युवक ने अज्ञात कार सवार पर उनके घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव असावरपुर के रहने वाले सागर ने राई थाना की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। उसने 18 जनवरी को सीसीटीवी में देखा कि उनके घर के बाहर 17 जनवरी की देर रात तीन कार खड़ी थी। उनमें एक कार चली गई। बाद में आगे खड़ी कार में चालक के साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने हवाई कर दिया। उसने दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई। उसके पीछे खड़ी कार में उसका चचेरा भाई निशु बैठा था। गोली चलने के बाद वह उतरकर आया और उसके बाद दोनों कार चली गई। उसने सीसीटीवी में घटना देखी तो वह बुरी तरह से डर गया। जिसके बाद उसने 18 जनवरी की देर रात को अवगत कराया। पुलिस ने सागर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed