{"_id":"61e7c0dfbaf8a11a25358c27","slug":"sonipat1642578143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 900 रुपये, वापस पाने के चक्कर में 50 हजार रुपये गंवाए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 900 रुपये, वापस पाने के चक्कर में 50 हजार रुपये गंवाए
विज्ञापन
गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 900 रुपये, वापस पाने के चक्कर में 50 हजार रुपये गंवाए
विज्ञापन
- गांव दुभेटा के युवक के साथ की गई ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव दुभेटा के युवक को गलती से 900 रुपये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर उन्हें वापस मंगवाने का प्रयास करना महंगा पड़ गया। युवक ने गूगल पर एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर उस पर कॉल की तो साइबर ठगों ने उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव दुभेटा के रहने वाले सतीश ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को उसने गलती से 900 रुपये किसी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसने उन रुपयों को वापस पाने के लिए गूगल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। उसने नंबर पर कॉल की तो दूसरी तरफ से फोन उठाने वाले ने कहा कि उनके सीनियर आपसे बात करेंगे। उसके कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने उसे झांसे में लेकर उसके मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया। एप के डाउनलोड करते ही उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। गन्नौर थाना पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन